फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पा क पर कार्रवाई को सक्षम है भारतीय सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश की सीमाओं पर हो रही जवानों की शहादत और पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई न होने पर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वमी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सक्षम बताते हुए कहा कि यदि वे चाहें तो भारतीय सेना पाकिस्तान को उनके घुस में घुसकर जवाब दे सकते हैं।

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में जगद्गरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाकिस्तान बेशर्मी के साथ देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है और इस देश के राजनेता विश्व शांति के उपासक बनकर जवाबी कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं यह एक यक्ष प्रश्न है। हमारी सेना में इतना पराक्रम है कि उनको अवसर दिया जाए तो पाकिस्तान की तरह छिपकर नहीं अपितु लाहौर में घुसकर जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम पीएम के रहते भी यदि पाकिस्तान भारत पर बार-बार हमला करता है तो निश्चित रूप से देशवासियों की चिंता और गंभीर हो जाती है। क्योंकि जिस मां का बेटा, बहन का भाई, विवाहिता का सुहाग चला जाता है उसकी पीड़ा को समझना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि यदि पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया गया तो स्थिति बड़ी सोचनीय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद
कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने शंकराचार्य महाराज से प्रदेश के विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें