फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककि

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी युग में देश बनेगा सोने की चिड़िया: निशंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
केंद्र सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मोदी फेस्ट के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा सरकार के तीन साल बेमिसाल और योजनाओं को देेश की दशा और दिशा बदलने में सहायक बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।
मुख्य अतिथि सांसद निशंक ने दावा किया कि इन तीन वर्षों में केंद्र सरकार के बड़े निर्णयों और कड़े फैसलों से देश की दशा और दिशा बदली है। उन्होंने पीएम बीमा योजना, कौशल कार्यक्रम, मुद्रा लोन, वन रैंक वन पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि नोटंबदी के ऐतिहासिक फैसले से देश की जनता बहुत खुश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के शेष दो वर्ष के कार्यकाल में योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर हमले करता था, तो प्रधानमंत्री जी पाक को जवाब देने की बजाए उनके सामने गिड़गिड़ाते थे, लेकिन पीएम मोदी ने सीमा पर आतंकवाद और पाक की नापाक हरकतों का जवाब गोली से दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी देश के हरेक नागरिक को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहे हैं, आने वाले कुछ ही वर्षों में भारत दोबारा विश्व गुरु दर्जा प्राप्त करेगा व सोने की चिड़िया बनेगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास के तहत ऋषि भूमि स्किल डेवलपमेंट, रानीपोखरी सेंटर संचालक विवेक तिवारी को माला पहनाकर सम्मानित किया व प्रशिक्षण प्राप्त लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद के जिला प्रतिनिधि संपूर्ण सिंह रावत, पुरुषोत्तम डोभाल, सांसद के मीडिया प्रभारी रविंद्र बैलवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अनीता ममगाईं, कुसुम कंडवाल, मनीष मिश्रा, इंद्रकुमार गोदवानी, दिनेश सती, राजपाल ठाकुर, ऊषा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बैंक योजनाओं की दी जानकारी
नगर पालिका प्रांगण में आयोजित मोदी फेस्ट में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राजीव कुमार शर्मा ने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री बीमा योजना, मुद्रा लोन, जन-धन योजना, पीएम आवास योजना आदि के बारे में बताया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें