फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए 200 आवेदन प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय वैश्य महासंघ की शुक्रवार को हुई बैठक में 26 मई को आयोजित होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि अब तक 200 से अधिक आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला मेें हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि 26 मई को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन पथरीबाग स्थित ब्लेसिंग फॉर्म में आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मेहमानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पंडाल में कुंडली मिलान के लिए पंडित भी मौजूद रहेंगे। जिन अभिभावकों की बात तय होगी उनके लिए होटल और रेस्टोरेंट में चाय पर चर्चा की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि पिछले साल की परिचय सम्मलेन की पत्रिका का संस्था द्वारा लाइव सर्वे के अनुसार 50 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह संपन्न हो गए हैं। बैठक में महावीर प्रसाद गुप्ता, रमा गोयल, राधेश्याम गोयल, मुकेश गर्ग, राजीव जैन, सुधीर गुप्ता, राकेश जैन, संजीव गुप्ता, विनीत जैन, देवेंद्र गोयल, वंदना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सीमा गोयल, सारिका, निधि, अरुण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें