फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच कर रहे बीएड प्रशिक्षित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय कूच कर रहे बीएड प्रशिक्षित गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीएड प्रशिक्षितों की चयन प्रक्रिया में किए गए संशोधन को निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर सचिवालय कूच का प्रयास कर रहे प्रशिक्षितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुद्धोवाला जेल ले जाने के बाद देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद प्रशिक्षित यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना देने पहुंच गए।
मंगलवार सुबह बीएड (टीईटी-1) प्रशिक्षित महासंघ के बैनर तले करीब दो दर्जन युवा परेड मैदान स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से बीएड प्रशिक्षितों की चयन प्रक्रिया में किए गए संशोधन को निरस्त करने, पूर्व की भर्ती प्रक्रिया को यथावत रखने और रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशिक्षितों ने सचिवालय कूच का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए उन्हें सड़क पर नहीं आने दिया। बाद में किसी तरह प्रशिक्षित कनक चौक तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। पुलिस ने करीब दो दर्जन प्रशिक्षितों को गिरफ्तार किया और उन्हें सुद्धोवाला जेल लेकर पहुंची। कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां से प्रशिक्षित यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। मंत्री से मिलने की मांग कर रहे प्रशिक्षितों को उनके निजी सचिव नरेंद्र तिवारी ने बुधवार सुबह वार्ता कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजीव राणा, बलवीर बिष्ट, अरविंद राणा, सूर्या परमार, हरि प्रसाद थपलियाल, सुनील नामदेव, आनंद सिंह सिनवाल, विजय लक्ष्मी, रेखा फरस्वाण, सीमा नौटियाल, अंजू कोठियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें