उत्तरकाशी। मकर संक्रांति पर लगने वाले पौराणिक माघ मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कूड़े का मुद्दा छाया रहा। हालांकि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समस्या का समाधान तलाश कर रामलीला मैदान में माघ मेले को भव्य रूप से आयोजित करने की बात कही।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा की अध्यक्षता में मेले की तैयारी बैठक हुई, जिसमें नगरवासियों ने शीघ्र कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कर रामलीला मैदान को कूड़े, अवैध अतिक्रमण एवं पार्किंग से मुक्ति दिलाने की मांग की। डीएम डा. आशीष चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समस्या का समाधान ढूंढने की बात कही। इस मौके पर मेला आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, सीडीओ प्रशांत आर्य, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, प्रकाश देवनाटा, संतोषी सजवाण, लक्ष्मण भंडारी, मंगला राणा, अपर मुख्य अधिकारी कबूल चंद आदि मौजूद रहे।