फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

179 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
179 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को आयोजित मेले में 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 179 युवाओं का चयन किया। इस बार मेले में 1286 पदों पर साक्षात्कार के लिए 568 युवाओं ने पंजीकरण कराया था।
मेले में युवाओं की संख्या कम होने की वजह विभाग की बैरुखी और चयन के बाद कंपनियों की मनमानी बताई जा रही है। इससे बेरोजगार युवाओं का रोजगार मेले से भरोसा उठ रहा है। युवाओं का कहना है कि सेवायोजन विभाग प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले तो लगाता है, लेकिन मेले में युवाओं के चयन के बाद उन्हें रोजगार मिला या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग नहीं की जाती है। कंपनियां चयन तो कर लेती हैं लेकिन उनको नौकरी के लिए नहीं बुलाया जाता है। चयनित होने वाले युवा जब कार्यालय में कंपनी की शिकायत करते हैं तो उन्हीं की गलती बताकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अधिकतर युवाओं का लक्ष्य निर्धारित नहीं होता। मेले में तो युवा सभी प्रक्रियाओं पर हामी भर देते है, लेकिन उसके बाद सैलरी कम या ज्यादा काम होने का बहाना बताकर कंपनी से भाग आते हैं। युवाओं को चाहिए कि पहले लक्ष्य निर्धारित करें और उसी दिशा में मेहनत करें। विभाग युवाओं को रोजगार दिलाने में हरसंभव प्रयास कर रहा है।
- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी
------
इन कंपनियों ने युवाओं का चयन
कंपनी चयनित युवा
रोकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने - 18
एजुकाइनेक्ट - 15,
एसआईएस सिक्योरिटी - 47,
जुबिलेंट फूड केएफसी - 15,
जीवीके 108 - 14,
डिक्सन टेक्नोलॉजी - 29
लाइव सत्यत टैक ने - 2
इनके अलावा 63 बेरोजगार युवाओं को प्रथम साक्षात्कार के बाद द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें