ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अविरल क्लासेज एवं अमर उजाला की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में मोटिवेशनल सेमिनार ‘आरंभ’ का आयोजन किया गया। सेमिनार में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में सफलता हासिल करने का मंत्र देने के साथ विभिन्न परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जरूरी टिप्स दिए। सेमिनार में नीट अभ्यर्थियों एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अविरल क्लासेज के निदेशक और भौतिक विज्ञान के विशेषज्ञ डीके मिश्रा ने छात्रों को समय प्रबंधन, लक्ष्य तय करने, आत्मविश्वास और अनुशासन आदि को लेकर मोटिवेट किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को साप्ताहिक टेस्ट देने के लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि बच्चों के कम अंक आने पर उन्हें कभी भी हतोत्साहित न करें। उन्होंने बताया कि गणित और विज्ञान के साथ ही सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी की कक्षाएं भी संस्थान की ओर से फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी। अविरल क्लासेज में बीते दो माह से नीट के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। जल्द एम्स की परीक्षा के लिए भी मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
अविरल क्लासेज के फाउंडेशन विभाग के गणित के मुख्य शिक्षक संजय राजन ने बताया कि छात्र रोजाना पांच प्रश्नों को हल करें, इससे वह गणित जैसे कठिन विषय को सरल बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण नोट्स को रिवाईज करने और मॉक टेस्ट में हिस्सा लेकर मूल्यांकन करने को लेकर प्रेरित किया। वहीं, शाम को नीट-2018 के अभ्यर्थियों के लिए समय के सदुपयोग, बेहतर परिणाम समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सेमिनार में सैकड़ों छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
................................
ऑडियो विजुअल से किया मोटिवेट
सेमिनार के दौरान छात्रों-छात्राओं और अभिभावकों को ऑडियो विजुअल के जरिये मोटिवेट किया गया। इस दौरान अभिभावकों और छात्रों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे। शिक्षकों और विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
............................
बच्चों को टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल से रखें दूर
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने अभिभावकों से बच्चों को टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से दूर रखने की अपील की। कहा कि इनसे दूरी रखने से छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी। समय प्रबंधन का भी सही उपयोग होगा।