फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली चेक देकर मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली चेक देकर मोबाइल खरीदने वाला धरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जाली चेक देकर मोबाइल हड़पने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से करीब 13 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी कई अन्य दुकानों से इसी तरह की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

टर्नर रोड निवासी कोकब जमल कुरेशी ने पटेलनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 दिसंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनकी दुकान से अमित खंतवाल नामक युवक 26 हजार 500 रुपये का मोबाइल चेक के माध्यम से खरीदकर ले गया। अगले दिन बैंक में चेक लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और बैंक खाते के आधार पर अमित खंतवाल निवासी बबीना पौड़ी गढ़वाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ हुई तो आरोपी ने कई अन्य दुकानों से इसी तरह की ठगी की बात स्वीकारी है। उसकी निशानदेही पर 13 और मोबाइल बरामद हुए हैं। पटेलनगर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि कई अन्य दुकानदारों ने फोन पर संपर्क साधा है। उनकी तहरीर को भी मुकदमे में शामिल कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बरामद माल की कीमत तीन लाख रुपये के करीब बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें