फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका हटाने को दुकानदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

शराब का ठेका हटाए जाने को लेकर दुकानदारों ने जमकर हंगामा काटा। साथ ही विरोध में दुकानें भी कुछ देर के लिए बंद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को जैसे-तैसे शांत कराया। एहतियातन मौके पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में नहर किनारे स्थित चाट मार्केट के सामने ऑटो मार्केट में अंग्रेजी शराब का ठेका खोला गया है। रविवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने मार्केट में ठेका खुला देखा तो वह भड़क गए। उन्होंने इसे हटाने को लेकर कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर दी। इसी दौरान ठेका बंद करवाने को लेकर मौके पर भीड़ जुट गई। हंगामा किए जाने की सूचना पर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रही भीड़ को शांत कराया। भीड़ में शामिल दुकानदारों का कहना था कि यहां ठेका नहीं खुलना चाहिए। इससे माहौल खराब होगा। सामने चाट मार्केट है। लोग परिवार के साथ यहां आते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठेका अनुमति के बाद खोला गया है। यदि ठेके को लेकर कोई आपत्ति है तो संबंधित अधिकारी से इसकी शिकायत करें। यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के कड़े तेवर देखते हुए मौके से भीड़ छंटने लगी। उसके बाद कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल भी वहां से चले गए। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें