फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने तैनाती को दी मंजूरी
विज्ञापन

- बोले, फैकल्टी की तैनाती से शिक्षण कार्यों में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी। फैकल्टी की तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक व शोध कार्यों में सुधार होगा।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से विभिन्न संकायों में चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में 41 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती दी गई है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल हरिद्वार में 12, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 33, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में दो व राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में एनेस्थीसिया संकाय में 15 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। एनाटॉमी व पीडियाट्रिक्स में 7-7, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी व डर्मेटोलॉजी में तीन-तीन, कम्युनिटी मेडिसिन व पैथोलॉजी 12-12, डेंटिस्ट्री दो, इमरजेंसी व फॉरेंसिक मेडिसिन एक-एक, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेट्री मेडिसिन व फार्माकोलॉजी पांच-पांच, माइक्रोबॉयोलॉजी व आर्थोपैडिक्स 9-9, ऑब्स्ट्रेक एंड गायनी आठ, ऑप्थमोलॉजी चार व ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी, बॉयोकेमेस्ट्री, साइकेट्री व फिजियोलॉजी संकाय में 6-6 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। मेडिकल कॉलेजों में मानकों के अनुरूप प्रत्येक संकाय में फैकल्टी की तैनाती से न केवल मेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी बल्कि प्रशिक्षण व शोध कार्यों को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होगी जिससे वहां आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

.........
कोट
मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ ही अनुभवी व प्रशिक्षित फैकल्टी की भी तैनाती की जा रही है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी गई। असिस्टेंट प्रोफसरों की नई नियुक्ति से कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होने के साथ शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा। - डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें