फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस जवान समेत रिकार्ड 137 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो पुलिस कर्मचारियों समेत 137 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा मंगलवार को 804 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में दो पुलिस कर्मचारियों समेत 18 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक पुलिस कर्मचारी तपोवन चौकी, एक नरेंद्रनगर, चार पर्यटक और अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में 228 लोगों की कोरोना जांच की गई।
यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मंगलवार को 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 80 पर्यटक और 13 स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा यमकेश्वर ब्लॉक में 360 लोगों की कोरोना जांच की गई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बापूग्राम, गंगानगर, शिवलोक कॉलोनी, बीस बीघा, श्यामपुर, शीशमझाड़ी, बस अड्डा, सुमन विहार बापूग्राम, चौदह बीघा, इंदिरानगर, मनीराम रोड, कालेकीढाल, आवास विकास, हीरालाल रोड, ढालावाला, तपोवन, देहरादून रोड आदि जगहों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा मंगलवार को 216 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें