फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों और मेजर को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद जवानों और मेजर को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों ने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों व सेना के मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरकार से आतंकवादियों से सख्ती से निपटने की मांग की।
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की गांधी पार्क में बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद की जाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रचार सचिव ओपी टुटेजा ने कहा कि कोषागार को लिखा जाएगा कि इस मद में फरवरी में प्रत्येक पेंशनर्स की पेंशन से पांच सौ रुपये की कटौती कर ली जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पीडी गुप्ता, गिरीश चंद, संतोष कुमार, वेद किशोर शर्मा, बीआर नंदा, दिनेश पंत, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन ने अपने मुख्यालय पर कश्मीर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ले. कर्नल (सेनि.) गंगा सिंह रावत, ले. कर्नल (सेनि.) डीआर ठाकुर, वरिष्ठ संरक्षक कप्तान मंशाराम मलियाल, वित्त सचिव आरसी बलूनी के महासचिव कप्तान देवास कुमार तमांग, संरक्षक कप्तान श्रीचंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन की ओर से पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, फिल्मकारों, कलाकाराें, गायकों, लेखकों और साहित्यकारों ने आतंकी हमले की निंदा की। श्रद्धांजलि सभा में फिल्म निदेशक प्रदीप भंडारी, डॉ. सकलानी, मुकेश घनसाला, दीपक रावत, सुरेंद्र राणा, मंजु सुंदरीयाल, राजेश रावत, इंद्रेश कोहली आदि मौजूद रहे।
गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पूर्व महासचिव एडवोकेट एनडी डोबरियाल, एमसी मित्तल, कर्नल जीके बौठियाल, जेएन अहूजा, कै. कुंवर सिंह नेगी, कै. मदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सहस्रधारा रोड स्थित कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

कैंडल जलाकर दिव्यांगों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून। गीता भवन में उत्तराखंड डैफ वेलफेयर एसोसिएशन, दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट, मुनीषाभा सेवा सदन एवं पुनर्वास संस्थान, उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन और उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तीकरण एसोसिएशन ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान बधिर संघ के अध्यक्ष उमेश ग्रोवर, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं मुनिषाभा सेवा सदन के सचिव अनंत प्रकाश मेहरा, दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट की अध्यक्ष निरुपमा सूद, उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तीकरण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित डोभाल, राजेश, नितिन कुमार, कमल, शालिनी, मिनी, सोनिया, ज्योति, सुनील कुमार, किरण, श्वेता, सुरेंद्र, प्रवीण, मनजीत, जगजीत, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें