फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्र भावित क्षेत्र से निकला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून/नई टिहरी। बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के जाखणी गांव से इस साल जेईई मेन का प्रदेश टॉपर पल्लव सेमवाल निकला है। उन्होंने गत वर्ष भी आईआईटी जोधपुर तक का सफर तय किया था, लेकिन मनपसंद ब्रांच न मिलने से सीट छोड़ दी थी। अब वह आईआईटी बांबे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
पल्लव सेमवाल ने गत वर्ष दून इंटरनेशनल स्कूल से 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की थी। इसके साथ ही वह जेईई मेन की तैयारी में जुट गए। उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली और गत वर्ष जेईई मेन परीक्षा में ऑल इंडिया 5144वीं रैंक हासिल की। उसके बाद आईआईटी दाखिलों की जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया 11,104वीं रैंक हासिल की। उन्हें आईआईटी जोधपुर में बायोटेक की सीट भी मिली। लेकिन, कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने की चाहत में उन्होंने सीट छोड़ दी। दोबारा वह आकाश इंस्टीट्यूट में ही तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को परिणाम आया तो उनके चेहरे पर सुकून नजर आया। उन्होंने जेईई मेन-1 में 99.955 परसेंटाइल स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता पीपी सेमवाल हिमाचल के एचपीबीसीएल में कार्यरत हैं। जबकि मां गृहिणी हैं। धर्मपुर (देहरादून) में उनका परिवार रहता है। पल्लव का कहना है कि गत वर्ष के मुकाबले इस साल जेईई मेन का पेपर आसान था। उन्होंने सीबीटी से तैयारी की हुई थी, इसलिए ऑनलाइन पेपर में कोई परेशानी नहीं हुई। अब वह आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि वह कोचिंग के अलावा प्रतिदिन छह से सात घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। आकाश इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर हिमांशु सिंह का कहना है कि पल्लव बहुत मेहनती हैं।

स्कोर कार्ड
फिजिक्स : 99.97 परसेंटाइल
केमिस्ट्री : 99.77 परसेंटाइल
मैथ्स : 99.89 परसेंटाइल
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें