उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाओं को सम्मानित किया
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्कूल एजुकेशनल एंड एडमिनिस्ट्रेटव सिस्टम्स (सीज) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देशभर की 40 महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार को चकराता रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुणे के पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. शंकर राव टोडकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीज की निर्देशक रीना त्यागी ने कहा कि महिलाओं की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत है।
कार्यक्रम में डॉ. शंकर राव टोडकर, मिसेस वर्ल्डवाइड-2017 टीना बख्शी, उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल व सलाहकार रेडियोलॉजिस्ट राजश्री वानगे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देशभर की 40 महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें देहरादून की वीना अग्रवाल, नजीबाबाद की राखी आनंद अग्रवाल, मुंबई की आरती अरुलदास, रांची की नताशा पल्लवी, गाजियाबाद की नीरू जोशी, दिल्ली की शिखा बंसल, रांची की रीमा सेखसरिया, बोइसोर की अनाहिता नाजमी, मुंबई की श्रुति पंडित, पंजाब की अर्चना गाबा, नागपुर से मीना चौहान, गुड़गांव की प्रिया चौहान, पुणे से डॉ. जयश्री शंकर टोडकर, हैदराबाद से शची महेश्वरी, नागपुर से ज्योति धवले, मुंबई की रुचिता महेश्वरी, गुजरात से हर्षा गिरीश रमैया को अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर भरतनाट्यम नृत्यांगना वीना अग्रवाल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।