फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के लिए नगर निगम ने लगाए चार पंपसेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जल निकासी के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन की ओर से अलग अलग स्थानों पर चार पंप सेट लगाए गए हैं। सोमवार को ग्रीन पार्क में पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इससे निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से चार पंप सेट लगाए हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि दो पंप सेट पाड़ली गुर्जर में, एक पंप सेट कृष्णानगर, एक पंपसेट सफीपुर (शास्त्रीनगर) में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पंपसेट लगाने के बाद कृष्णानगर के लोगों को राहत मिली है। पंप सेटों को लगातार चलाया जा रहा है। मौसम सामान्य होने के बाद पंप सेटों को हटाया जाएगा। एक पंप सेट सोमवार को ग्रीनपार्क कॉलोनी में लगाया जाएगा। बारिश के कारण जलभराव होने से कई लोगों के घरों में पानी भर गया था। जलभराव से निजात दिलाने के लिए कई लोगों ने नगर निगम प्रशासन से शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से किराए पर पंप सेट मंगाकर कॉलोनियों और गलियों में जल निकासी की जा रही है। एसएनए ने बताया कि सफीपुर में पानी को निकालकर पास ही में बह रहे मुख्य नाले में डाला जा रहा है। जबकि पाड़ली गुर्जर में पानी को नहर में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें