फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद घटने लगा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। पांच दिन पहले हुई झमाझम बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर चेतावनी निशान 293 मीटर को पार कर गया था। इसके बाद गंगा नदी की धारा ने कलसिया गांव के पास 30 मीटर दूरी तक तटबंध ध्वस्त कर दिया था। हालांकि उसके बाद गंगा नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे आ गया। जलस्तर कम होने से प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से जलस्तर 293.80 खतरे के निशान (294) तक पहुंच गया था। गंगा में आए उफान की वजह से कलसिया गांव के पास 30 मीटर तक तटबंध को ध्वस्त हो गया था। नदी का पानी क्षेत्र की कृषि भूमि में भरने लगा। मंगलवार को पांच दिन बाद गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 से घटकर 292.80 मीटर पहुंच गया। गंगा का जलस्तर घटने से तहसील प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें