फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनेशन अस्पताल में न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल में हुई पहली न्यूरो सर्जरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य के बड़े अस्पतालों में शुमार राजधानी के कोरोनेशन अस्पताल में न्यूरो मेडिसिन के साथ ही न्यूरो सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल अवस्थी की अगुवाई में विशेषज्ञों ने टीम ने शनिवार को लंबर स्पाइन से पीड़ित एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया।
कोरोनेशन अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलसी पुनेठा ने बताया कि बीरबल (45) को लंबर स्पाइन में दिक्कत थी। बीरबल काफी समय से परेशानियों से जूझ रहे थे। कई परीक्षण कराने के बाद बीरबल के लंबर स्पाइन की सर्जरी की गई जो सफल रही। सर्जरी करने वाली टीम में न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल अवस्थी के अलावा डॉ. संजीव कटारिया अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल रहा। सीएमएस डॉ. पुनेठा के अनुसार कोरोनेशन अस्पताल में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद मरीजों को महंगी न्यूरो सर्जरी कराने के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. पुनेठा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर तीन और मरीजों की न्यूरो सर्जरी की जानी है।
विज्ञापन

बता दें, अस्पताल में न्यूरो के मरीजों की संख्या देखते हुए काफी समय से न्यूरो सर्जन की तैनाती मांग की जा रही थी। अब सरकार व स्वास्थ्य निदेशालय ने कोरोनेशन अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल अवस्थी की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. राहुल अवस्थी ने खुद मंगर्वाइं मशीनें
यह मरीजों और पेशे के प्रति समर्पण भाव ही है कि डॉ. राहुल अवस्थी ने अपने खर्च पर ढाई लाख की मशीनें लगवाई हैं। डॉक्टर राहुल अवस्थी मैक्स, मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें