राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मॉप अप राउंड स्थगित कर दिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश झा के अनुसार मॉप अप राउंड 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
बता दें, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर राज्य के 42 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभियान के पहले दिन महज 70 फीसदी बच्चों को ही दखा खिलाई जा सकी थी। ऐसे में शेष बच्चोें को 17 अगस्त को आयोजित मॉप अप राउंड के तहत दवा खिलाई जानी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते अभियान टाल दिया गया है। अब मॉप अप राउंड 20 अगस्त को चलाया जाएगा।