रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी गठित
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पर्वतीय डिपो की नई कार्यकारिणी में कलम सिंह तोमर को अध्यक्ष, बाबूराम और राजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बृजपाल साहनी शाखा मंत्री, सुरेश रावत व विनोद नौटियाल संयुक्त मंत्री, निखिल जोशी कोषाध्यक्ष, राजमल सिंह संगठन मंत्री, योगेश गुप्ता लेखापरीक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। दिनेश गोस्वामी क्षेत्रीय प्रतिनिधि, प्रेम सिंह रावत, पाल सिंह, प्रेम सिंह कंडारी, कृष्णपाल सिंह, राजपाल सिंह को सदस्य नामित किया गया है। मसूरी बस स्टेशन परिसर में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कलम सिंह तोमर व शाखा मंत्री बृजपाल सैनी ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के लिए संघर्ष का एलान किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रेम सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री दिनेश पंत आदि उपस्थित रहे।