फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में 40 युवक-युवतियों ने चुने अपने जीवन साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से रविवार को चतुर्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के 40 युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी चुने। सम्मेलन में करीब 500 युवक-युवतियों समेत उनके दो हजार अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और महासंघ की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। पटेलनगर स्थित ब्लैसिंग फार्म में आयोजित परिचय सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होेंने कहा कि वैश्य समाज में जागरूकता आ रही है। इस प्रकार के सम्मेलन से लोगों के समय और पैसे की बचत होती है। ऐसे सम्मेलनों से समाज में एकजुटता आती है और अभिभावकों को एक नियत स्थान पर अच्छे रिश्ते मिल जाते हैं।
संस्था के महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षों से संस्था वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है। कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज की आवश्यकता है, जिसमें समाज के लोग इस मंच के माध्यम से अपने बच्चों के लिए योग्य जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। संस्था के प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने लिंगानुपात में हो रहे अंतर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बेटियों जन्म के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान वैश्य परिवार की राधिका और कनिका ने गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भरतनाट्यम गुरु वीणा अग्रवाल और उनकी साथी कलाकारों ने बेटी की विदाई को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भावुक कर दिया। वहीं मनोज देवली और उनकी टीम ने मोहन से दिल क्यूं लगाया गीत पर प्रस्तुती देकर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल ने किया।
......................................................
ये रहे मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, मिथलेश गर्ग, सीमा राजवंशी, रमा गोयल, अरुण लता गोयल, वर्षा गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, अनु गोयल, शिखा गुप्ता, महेश चंद गर्ग, महावीर प्रसाद गुप्ता, पुनीत मित्तल, सुधीर अग्रवाल, अजय गर्ग, राजेश गर्ग, राजेश सिंघल, अनुज गोयल ,श्री मनोज गोयल, राजकमल गोयल दीपा अग्रवाल और यूनेस्को क्लब से सतपाल सिंह आनंद, हरदीप सिंह, अशोक गुप्ता, सुदेश, निकुंज गुप्ता, विनीत गुप्ता, नरेश बंसली, दीपक सिंघल, राजीव जैन, अमरपाल सिंह, संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि
.....................
नेत्रदान करने का लिया संकल्प
सम्मेलन में भारतीय वैश्य महासंघ और सेवार्थ यूनेस्को क्लब की ओर से नेत्रदान और अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों ने नेत्रदान और अंगदान किए जाने की घोषणा की। 176 लोगों ने फॉर्म भरकर स्वेच्छा से लोगों ने मृत्यु उपरांत नेत्र और अंग दान करने का घोषणा पत्र भरा। पदाधिकारियों ने नेत्रदान और अंगदान के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
........................
सम्मेलन में सुनी पीएम के मन की बात
सम्मेलन के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को देखने व सुनने की व्यवस्था भी की गई थी। सम्मेलन में आए लोगों ने पीएम मोदी के मन की बात की सुनी।
........................
मिलने से पहले कुंडली मिलवाई
परिचय सम्मेलन में पहुंचे अभिभावकों ने पत्रिका से ही युवक-युवती का प्रोफाइल ले लिया। इसके बाद वहां बैठे पंडित विनोद कोठारी से कुं डली का मिलान करवाया। कुंडली मिलवाने के बाद ही वह मंच पर पहुंचे और जिस भी युवक-युवती से मिलना था, सीरीयल नंबर के साथ मंच से अनांउस करवाया। पंडित विनोद कोठारी ने बताया कि लोगों का कुंडली पर बहुत जोर था। कुंडली मिलवाए बिना लोग रिश्ता नहीं करना चाहते। इसके साथ ही एक व्यक्ति तीन से चार लोगों की कुंडली लेकर पहुंचा जिससे गुण मिले उससे ही मुलाकात की।
विज्ञापन

.........................
फेसबुक पर किया नेत्रदान करने का एलान
वैश्य समाज व यूनेस्को क्लब की ओर से लोगों को नेत्र व अंग दान करनें के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे सबसे पहले फेसबुक के जरिए सुभाष चंद्र ने नेत्रदान करने के लिया आवेदन किया। इसके साथ ही मंच से रीता गोयल और सुचित्रा ने भी अपने नेत्र दान करने के लिए आवेदन किया। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
...........................
होटल में जाकर की बात
कार्यक्रम में हरिद्वार और ऋषिकेश से अपनी बेटी के लिए अपना मनचाहा वर ढूंढने आए परिवारों ने एलईसी होटल में जाकर दून के परिवारों से वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें