ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के हल्दूवाला में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह में कहा कि जल्द क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने मां संतला देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 97 लाख की धनराशि जारी की। इस पर पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
जोशी ने बताया कि यह धनराशि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के घोषणा के तहत जारी की गई है। जल्द मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गजियावाला, गल्जवाड़ी, गंगोल पंड़ितवाड़ी, हल्दूवाला क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने को लिए योजना बना रही है। इससे पहले 86 वर्षीय पूर्व सैनिक गणेश बहादुर क्षेत्री के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे होने पर विधायक ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर बधाई दी। इस दौरान गणेश बहादुर क्षेत्री, प्रेम पंवार, ग्राम प्रधान नैन सिंह पंवार, उदय खत्री, दीपक पुंडीर, अनुज रोहिला आदि मौजूद रहे।