फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए गांवों पर हो फोकस : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण के लिए गांवों पर हो फोकस : राज्यपाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देेहरादून।
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्राें में फोकस किए जाने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा कि शिक्षित महिलाएं ही समाज और देश को आगे ले जा सकती हैं। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाआें को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से बुद्धा चौक के निकट स्थित एक होटल में आयोजित उमा शक्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए बिना देश के विकास की बात सोची भी नहीं जा सकती है। महिलाओं में आत्मविश्वास लाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना आवश्यक है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कौशल विकास कार्यक्रम प्रारंभ किया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने समाजसेवा के क्षेत्र में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य, आशा मनोरमा शर्मा, दीपा बछेती, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मंजूलता सचान और डॉ. किरण बिष्ट, पत्रकारिता के क्षेत्र में रश्मि खत्री व शैली लाठै को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कृष्णा जायसवाल को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसोसिएशन की सचिव नीलिमा गर्ग ने संस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बालिकाआें ने सांस्कृतिक झलकी नंदा देवी राजजात डोली प्रस्तुत की। अध्यक्ष साधना शर्मा ने उमा शक्ति सम्मान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अर्चना शर्मा ने किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल खोसला, राम अवतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें