फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विहीन लोगों को दिया जाएगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्ष 2022 तक सबके लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के संचालन के लिए विकास भवन में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें। उन्होने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित समयसीमा के भीतर सर्वेक्षण पूरा किया जाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में बताया गया कि शासन से निर्धारित रोस्टर के तहत कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 12 जुलाई को सर्वे में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद 13 से 25 जुलाई तक सर्वे और सत्यापन किया जाएगा। 29 जुलाई को जिला स्तर से अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 31 जुलाई से 11 अगस्त तक प्राप्त आवेदन पत्रों की एंट्री पूरी की जानी है। एचडीए (हाउसिंग डेवलमेंट अथॉरिटी) के रमेश चौहान और अमृत योजना के आशीष कठैत ने जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना में उस परिवार को जिनका कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं है, उसको पात्रता सूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं, चंबा पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, कल्पना कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें