फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका खुलने पर भड़कीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। शहर से चार किमी दूर बिल्ला के समीप जरड़ा रोड पर शराब की दुकान खुलने की सूचना मिलने पर जरड़ा, नौगांव, धारी, मुलाणा और सौली की महिलाएं भड़क गई और उन्होंने करीब चार घंटे वहां धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं को जैसी ही सूचना मिली कि शराब कारोबारी बिल्ला के पास जरड़ा रोड पर दुकान खोलने आ रहे हैं तो महिलाएं एकत्र हुईं और वहां धरना देने पहुंच गईं, लेकिन चार घंटे बाद जब कोई नहीं आया तो महिलाएं वह से उठ गईं। महिलाओं का कहना था कि वे क्षेत्र में पूर्ण रूप से शराब बंदी चाहती हैं। इसलिए क्षेत्र में कहीं पर भी शराब का ठेका नहीं खुलने देंगी। इससे पहले भी महिलाओं ने नगर पंचायत में शराब की दुकान खुलने का विरोध किया था। नगर पंचायत में ठेका तो नहीं खुल पाया लेकिन होटलों में बाहरी क्षेत्र से शराब की तस्करी होनी शुरू हो गई और चोरी छिपे प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर शराब बिकनी शुरू हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन शराब की दुकान खोली गई तो वे दुकान में तोड़-फोड़ करने को मजबूर हो जाएंगी।
इस मौके पर युवा क्रांति संगठन के जगबीर रावत, जरड़ा की प्रधान प्रमिला, जिला पंचायत सदस्य विमला रावत, ममता रावत, सैना देवी, सरस्वती, जलमा देवी, वीना रावत, जयशीला, चमनी, मनसा, सुनीता, दर्शनी जरड़ा के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, महिमा सिंह, सोबेन्द्र सिंह, विजल सिंह, रतन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें