फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए दून में अधिग्रहित की जा रही 1300 गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजधानी दून में करीब 1300 वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें अभियान चला रही हैं। दून में अब तक करीब 405 वाहनों का अधिग्रहण हो चुका है। हालांकि ज्यादातर वाहन मालिक आसानी से वाहन देने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने बताया कि अधिग्रहीत वाहनों के स्वामियों व ड्राइवरों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनके लिए मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट की व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को लिखा गया है। इसके अलावा उनके खाने पीने, रुकने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के लिए 93 सरकारी वाहन लिए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड के लिए प्राइवेट वाहन लगाए गए हैं। निर्वाचन, पुलिस व होमगार्ड के लिए चुनाव से तीन दिन पहले वाहन अधिग्रहण जाएंगे। जिले में केवल निर्वाचन कार्य के लिए 611 वाहनों की जरूरत पड़ेगी। यह सभी वाहन रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में जमा होंगे। पुलिस और होमगार्ड के लिए 550 से 600 वाहन, ऑब्जर्वर के लिए 70 इनोवा व टैक्सी ली जाएंगी। अगर वाहन आधी क्षमता के साथ चलाने वाला नियम रहा तो वाहनों की संख्या बढ़ सकती है।
पहाड़ के लिए दून से भेजेंगे वाहन
आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि पहाड़ के ज्यादातर जिलों में वाहनों की कमी है। ऐसे में वाहनों के कारण कोई काम न रुके इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। राजधानी दून से ही पहाड़ों के लिए भी वाहन भेजे जाएंगे। वहां भी ज्यादातर वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरटीओ टीम को देखकर भाग रहे वाहन स्वामी
इन दिनों कई इलाकों में आरटीओ की अलग-अलग टीमें अभियान चला रही हैं। यह चुनाव के लिए भी गाड़ियां अधिग्रहित कर रही है। इनको देखते ही ज्यादातर वाहन स्वामी वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। कई बार टीम को पीछा कर वाहनों को पकड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें