फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन और ग्रेच्युटी फंउ कर दुरुपयोग कर 13.50 की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड का दुरुपयोग कर 13.50 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मामले में कंपनी के निदेशकों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ पहले भी निवेशकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि देहरादून खास निवासी मोहसिन खान की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि एहसान हैदर, शाहनवाज, प्रदीप कुमार गुप्ता, जावेद एक यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। मोहसिन ने पुलिस को बताया कि वह इनकी इस कंपनी में नौकरी करता था। इसके निदेशक व अधिकृत प्रतिनिधि एहसान हैदर, शाहनवाज, प्रदीप कुमार गुप्ता व जावेद हैं।
आरोप है कि वेतन, भत्ते, ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड का दुरुपयोग किया गया है। छह जून 2018 को 14 लाख 97 हजार रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में बाउंस हो गया। महज 50 हजार का भुगतान किया गया, बाकी रकम का गबन कर लिया गया है। दस्तावेजों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की गई। बिना सहमति के दस्तावेजों को शेयर होल्डर की श्रेणी में रखते हुए उसके नाम से 10 शेयर दर्शाए गए, जबकि उसने कंपनी से कोई शेयर नहीं खरीदा। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें