फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण बने ‘हरेला साथी’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

धाद की ओर से मनाए जा रहे एक माह के हरेला महोत्सव के तहत शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौंड में हरेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धाद की ओर से जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को हरेला साथी बनाया गया। अमर उजाला इस महोत्सव का मीडिया पार्टनर है।
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए नाटक भी प्रस्तुत किया। प्रीतम भरतवाण ने पहाड़ की लोक संस्कृति और त्योहारों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में संकुल नागल हटनाला के विद्यालयों के छात्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर यूको बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के विनोद बहुगुणा को भी हरेला साथी बनाया गया। देहरादून डिवीजन बीमा कर्मचारी संघ, यूको बैंक और शिवाली छाबड़ा ने 50 छात्र-छात्राओं को हरेला अंबेसडर बनाया। वीके बहुगुणा, आईएम भट्ट, विमला नेगी, रीता भंडारी, प्रधानाचार्य विनोद असवाल, मीनाक्षी जुयाल, राजीव पांथरी, मनीषा ममगाईं, अरुणा नौटियाल, नरेश रतूड़ी, अनामिका रौतेला मौजूद थे।
विज्ञापन

--
कालसी में भी मनाया हरेला
देहरादून। धाद संस्था की ओर से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुटाया, कालसी में भी हरेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने बाद पौधारोपण किया। प्रधानाध्यापक सुनील खेत्रपाल और धाद लोकभाषा सचिव प्रेमलता सजवाण ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर हर्षमणि व्यास, प्रधान विशन सिंह चौहान, लोकेश नवानी, बीना कंडारी, विजय जुयाल, शांति प्रकाश जिज्ञासु, विमल थपलियाल, लक्ष्मण रावत, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें