फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार सीटों के लिए नौ हजार दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड के 45 केंद्रीय विद्यालयों की तीन हजार सीटों पर दाखिले के लिए 9067 छात्र कतार में हैं। अब सभी को 26 मार्च को जारी होने वाली दाखिलों की पहली सूची का इंतजार है। यह सूची ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राजधानी के 11 केंद्रीय विद्यालयों में भी करीब साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा एक के दाखिलों का पंजीकरण 19 मार्च को बंद किया जा चुका है। अब केविएस की ओर से दाखिलों की सूची बनाने का काम किया जा रहा है। उत्तराखंड में 45 केवि में कक्षा एक की करीब तीन हजार सीट हैं। जिनके लिए इस बार रिकॉर्ड 9,067 आवेदन आए हैं। राजधानी में केवि की 1160 सीटें हैं, जिनके लिए करीब तीन हजार आवेदन आए हैं। रुड़की, ऋषिकेश और दूसरी जगहों पर भी केवि में दाखिलों का जबरदस्त उत्साह नजर आया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम दाखिले आए हैं। गौचर में केवल 23 आवेदन मिले हैं। केवि में प्रत्येक सेक्शन में 40 सीट होती हैं और गौचर में कक्षा एक में एक सेक्शन है। इसी तरह लैंसडौन में यह संख्या 14 पर सिमट गई है। 40 सीट के मुकाबले यह संख्या आधी भी नहीं है। जोशीमठ, कौसानी समेत कई अन्य पहाड़ी इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति है। केविएस उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। पहली सूची 26 मार्च को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें