फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के विरोध में सड़कों पर उतरीं तिब्बती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

तिब्बतन महिला संघ की महिलाओं ने सोमवार को चीन के तिब्बत की जमीन पर कब्जे के खिलाफ जनचेतना रैली निकालकर राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया। समुदाय की महिलाओं ने तिब्बत की महिलाओं के बलिदान को याद कर 59वीं वर्षगांठ मनाई।
तिब्बतन महिला संघ के नेतृत्व में तिब्बत समुदाय के लोगों ने तिब्बती मार्केट से जनचेतना रैली निकाली, जो लैंसडौन चौक, बुद्धा चौक, कनक चौक होते हुए तिब्बत मार्केट पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान समुदाय की महिलाओं ने कहा कि वर्ष 1959 में चीनियों ने मिलिट्री बल से तिब्बत की जमीन पर कब्जा किया था। इसके विरोध में अब तक सैकड़ों तिब्बती बलिदान दे चुके हैं। उन्होंने चीन के खिलाफ रैली निकाल राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया। साथ ही कहा कि तिब्बत की आजादी और चीन की कूटनीतियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने 11वें पांचेन लामा को छुड़ाने के लिए चीन पर दबाव की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिब्बत महिला संघ की अध्यक्ष डोलमा यांगचेन ने कहा कि यह रैली हर वर्ष निकाली जाती है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, अजय शर्मा, उरजन, प्रेमा खंडो, सोनम तेनजिम वैंगस, ताशी डोलमा प्रकाश देवी और भारत तिब्बत संयोग मंच के सदस्य केदारदत्त बंगवाल, दीपक सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, जमना प्रसाद डंगवाल, सतपाल सिंह रावत रैली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें