फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैता की चैत्वाली पर जमकर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चैता की चैत्वाली पर जमकर झूमे लोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पिंडर घाटी विकास सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने अमित सागर के गीत चैता की चैत्वाली पर जमकर डांस किया। पूनम सती, विजय भारती समेत कई कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। लोगों ने पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
बुधवार को बद्रीपुर स्थित वैडिंग प्वाइंट में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक मनोज रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मनोज रावत ने कहा कि पिंडर घाटी की अपनी विशिष्ट संस्कृति और गौरवशाली परंपरा रही है। घर से दूर होने के बावजूद लोग इस परंपरा को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद अमित सागर ने ‘कै गवां की होली स्या बांद’ और ‘चैता की चैत्वाली’ समेत कई शानदार गीत गाकर समां बांध दिया। पूनम सती और विजय भारती ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को झुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में गढ़वाल की प्रसिद्ध होली का आयोजन हुआ। मस्त होल्यारों ने टोली ने पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। आयोजन में सुरेंद्र बिष्ट, धन सिंह, प्रो. एचसी पुरोहित, देवी जोशी, दिनेश रावत, हर्षवर्द्धन शर्मा, वीरू जोशी, विकास जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें