फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से पैदल संगत पहुंची, झंडा मेले की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से पैदल संगत पहुंची, झंडा मेले की तैयारियां तेज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 70 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5:30 बजे दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ स्वागत किया गया।
श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का भव्य स्वागत हुआ। श्री महाराज ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर श्री गुरु महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से बुधवार दोपहर 12 बजे संगत का स्वागत राजकीय इंटर कॉलेज बल्लूपुर में किया गया। शाम 5:30 बजे श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में दर्शनी गेट पर और श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें