फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सत्यापन के बाद ही जारी होगा ठेली लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने दावा किया कि अब पुलिस सत्यापन के बाद ही नगर निगम ठेलियों का लाइसेंस जारी करेगा। थाना स्तर पर भी ठेलियों का क्षेत्र निर्धारण होगा। यदि निर्धारित स्थान से अलग ठेली मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक ने शहर भर में ठेलियों का सर्वे कराने के बाद एसएसपी को अपनी रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा गया है कि ठेलियों की वजह से शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उन आठ ठेली स्वामियों को भी चिह्नित किया है, जो किराये पर ठेलियां उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया कि ठेलियों के स्थानों का वर्गीकरण किया गया है। जीरो जोन में जहां ठेलियों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ग्रीन जोन में ठेलियां निर्धारित स्थान पर ही खड़ी होंगी।
विज्ञापन

.................................
16 स्थानों को बनाया गया जीरो जोन
घंटाघर, राजपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू तक, पल्टन बाजार, धर्मपुर चौक से आराघर, तहसील चौक, आईएसबीटीसी से 200 मीटर की परिधि में, लालपुल, डीएवी रोड, अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, दर्शनलाल चौक, द्रोण होटल से कोर्ट रोड, द्रोण होटल से अग्रसेन चौक।
विज्ञापन

......................
12 स्थानों को बनाया गया ग्रीन जोन
दून क्लब के बाहर, आईएसबीटी से मंडी चौक के बीच बांयी ओर, क्रास मॉल रोड के पास, चकराता रोड पर पीपल के पेड़ के पास, तिब्बती मार्केट रोड के पास, एस्ले हॉल, दून चौक से हिमालयन आर्म्स की ओर पुराने कबाड़ी मार्केट रोड पर, महंत इंदिरेश रोड की गलियों में, बिंदाल पुल से आगे, लैंसडाउन चौक से कनक चौक के बीच, नेहरू कॉलोनी में मुख्य मार्ग से हटकर गलियों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें