रेलवे की ओर से 12 मई से 19 मई तक विभिन्न कार्यों के लिए करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे रुड़की-लक्सर सहित अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है।
लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर-जफराबाद मार्ग के दोहरीकरण के चलते रेलवे स्टेशन कोइरीपुर, हरपालगंज और कृष्णानगर में नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण रुड़की-लक्सर से होकर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के तहत रुड़की से होकर जाने वाली हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। इस कारण यह ट्रेन शुक्रवार को रुड़की नहीं आएगी।