जेईई एडवांस की परीक्षा में बलूनी क्लासेस के 12 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, संस्थान के छात्रों की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। बताया, इस वर्ष संस्थान जेईई मेन्स में से कुल 134 और देहरादून शाखा से 68 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था।
सफल छात्र-छात्राओं में अभिनव हंसराज (1146), अभिनव कुमार (2898), निधि गौतम (4698), हितेश (3830), अंकित वर्मा (7335), योगेश रावत (8116), मोहित चौहान (9216), हर्ष शर्मा (11050), आयुष पांडेय (13396) रैंक हासिल की है। बलूनी ने कहा, छात्रा-छात्राओं की मेहनत, अनुभवी व योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपडेटेड पाठ्य सामग्री के चलते संस्थान लगातार सफलता के शिखर पर बना हुआ है। बताया, नए सत्र 2025-26 के लिए मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए नए बैच की शुरुआत 17 जून से होगी।
सुपर-50 में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए पूरे एक साल की तैयारी व अध्ययन सामग्री पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सुपर-50 के आवेदन संस्थान की वेबसाइट www.balunigroup.org पर लॉग इन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।