I
I
I
I-अग्नि आपात स्थित में त्वरित और बेहतर तरीके से काबू पाया जा सकेगाI
गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक अंबुज गौतम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदर स्टेशन पर फायर मोटर बाइक और त्वरित प्रतिक्रिया वाहन (क्यूआरवी) का उद्घाटन किया। गौतम ने कहा कि फायर मोटर बाइक संकरी गलियों में पहुंचकर आग बुझाने में मददगार साबित होगी। वहीं क्यूआरवी से आपातकालीन क्षमता मजबूत होगी। संकरी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आग पर जल्द काबू पाना आसान होगा।
बता दें फायर मोटर बाइक को विशेषरूप से डिजाइन किया गया है। वहीं क्यूआरवी वाहन विभिन्न आपातकालीन उपकरणों से लैस है। अग्नि व सुरक्षा विंग के सीनियर एसोसिएट प्रकाश चंद्र सिंह ने बताया कि दून में गेल गैस की 150 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। वहीं सीएनजी के 14 स्टेशन संचालित हैं। इसके अलावा 800 घरों और औद्योगिक इकाइयों को गैस की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में फायर मोटर बाइक और क्यूआरवी वाहन मददगार साबित होगा। इस दौरान गेल गैस लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।