फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डब्ल्यूयूपीएल के लिए 119 महिला क्रिकेटरों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iट्रायल के माध्यम से होगा महिला क्रिकेटरों का चयन
विज्ञापन

I

I
विमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग (डब्ल्यूयूपीएल) के लिए पहले दिन प्रदेशभर की 119 महिलाओं ने अपना हुनर दिखाया। ट्रायल के माध्यम से महिला क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। आज (शनिवार) भी ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।I
विज्ञापन

I
I
Iक्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से डब्ल्यूयूपीएल का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के लिए दून के छिद्दरवाला स्थित एक निजी क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके अलावा, उत्तराखंड प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग के लिए चार से छह अगस्त तक दून समेत ऊधमसिंह नगर के एक निजी विद्यालय के मैदान में ट्रायल होगा। इसमें प्रदेशभर के पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। महिला प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये और पुरुष प्रतिभागियों के लिए दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र की मूल और छाया प्रति लानी अनिवार्य है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें