ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ऋषिकेश में विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया। जिसमें स्काउट टाइगर ग्रुप के स्काउट और रानी लक्ष्मीबाई गाइड ग्रुप की गाइड को गाइड कैप्टन किरन गुसाईं की ओर से जानकारी दी गई। कहा कि एक अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस दुनिया भर के स्काउट्स को घर से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित कर उनके सम्मान में स्काउट स्कार्फ पहनकर निकलने का संदेश देता है। विद्यालय के सभी स्काउट एवं गाइड ने एक दूसरे को स्कार्फ पहनाया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित किशोर, हेमलता महर, प्रशांत रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद