फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बढेंगे आयुष्मान भारत के काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी चीफ ऑफिसर दिनेश अरोड़ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने संस्थान में आयुष्मान भारत योजना के संचालन संबंधी जानकारी ली। अस्पताल, ट्रामा एंड इमरजेंसी व ओपीडी ब्लॉक में संचालित हो रहे आयुष्मान भारत योजना के काउंटरों का निरीक्षण किया। इनसे जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को भी जाना। बताया गया कि एम्स में आयुष्मान भारत योजना के काउंटर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने डिप्टी सीओ दिनेश अरोड़ा का स्वागत किया। उन्हें बताया कि कॉर्डियो व ऑर्थोपेडिक के कई उपचारों में पैकेज रेट कम दिया गया है। संस्थान में आयुष्मान भारत योजना बीते साल 23 सितंबर को लागू की गई थी। इसके तहत अब तक उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना में राज्य के 3649 मरीज इलाज करा चुके हैं।
निदेशक ने रोग के प्रारंभिक परीक्षण के लिए आवश्यक महंगी जांचों मसलन सीटी स्कैन, एमआरआई आदि के लिए प्री-ऑथराइजेशन खत्म करने के साथ ही इसे एम्स या अन्य बड़े राजकीय संस्थान में उपचार कर रहे चिकित्सक के सुझाव व फैसले पर कराए जाने का सुझाव दिया। साथ ही हर बड़ी बीमारी के उपचार और सर्जरी के मामलों में संस्थान के चिकित्सकों से सरकार को फीडबैक लेने का सुझाव दिया ताकि इलाज में आ रही दिक्कतों और इम्प्लांट आदि मामलों में समय समय पर रेट रिवाइज होते रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि डॉ. विनोद, डॉ. शकील, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. कुमार सतीश रवि, डॉ. आरबी कालिया, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, डॉ. प्रेरणा बब्बर, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अजय कुमार, पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल, डॉ. देववर्म बिराता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें