फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लाक के मल्ला गांव में नौ दिनों से चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल र्हुइं देव डोलियों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। समापन पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत भी कथा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नौ दिनों से मल्ला गांव स्थित मां चंदोमति मंदिर में मल्ला एवं पाही के ग्रामीणों की ओर से श्रीमद्देवीभागवत कथा का आयोजन किया गया। उज्जैन से आए श्याम स्वरूप मनावत ने कथा का प्रवचन किया। उन्होंने ग्रामीणों को देवी के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताने के साथ ही भागवत कथा के पुण्य की जानकारी दी। अनुष्ठान में शामिल हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से धर्म के प्रति आस्था के साथ ही ग्रामीणों में एकजुटता आती है। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंडपाचार्य प्रभात नौटियाल, कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष महावीर रावत, प्रीतम रावत, माधवेश, अवतार सिंह, मनोजेंद्र, भूपेश और सतवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें