फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल बाल बची पांच स्कूली बच्चों समेत आठ जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पुराने औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग के दफ्तर के सामने शनिवार सुबह पांच स्कूली बच्चों समेत आठ जिंदगी उस समय बाल-बाल बच गई जब यूकेलिप्टस का पेड़ भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़े की हल्की टहनियां ही टैंपो पर गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के साथ ही ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन भी टूट गई। स्कूटी सवार एक महिला और एक युवती हादसे में घायल हो गई। हादसे से आसपास के लोगों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नजदीक में खड़े कांस्टेबल नीरज थापा ने टैंपो से बच्चों और चालक को निकाला। घायल महिला और युवती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग के कार्यालय के सामने स्कूली बच्चों से भरे एक टैंपो पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार महिला और एक युवती भी पेड़ के नीचे दब गई। बच्चों के साथ महिला और युवती की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आयकर विभाग के सामने ही कुछ दूरी पर औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल नीरज थापा खड़े थे। नीरज ने चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घटनास्थल की ओर से दौड़े। नीरज थापा ने साहस का परिचय देते हुए टैंपो से एक-एक कर बच्चे और चालक को निकाला। इसके बाद पेड़ के नीचे दबी महिला और युवती को निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई। महिला और युवती दोनों को चोटें आई। नीरज थापा ने एक कार रुकवा कर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी ओर हादसे से सहमे बच्चे रोते बिलखते रहे। नीरज थापा ने उन्हें जैसे तैसे कर ढांढस बंधवाया। कांस्टेबल नीरज थापा ने बताया कि टैंपो में पांच छात्र-छात्राएं थे, जोकि शिवालिकनगर में स्थित प्रभु पब्लिक स्कूल जा रहे थे। छात्र अभिषेक, वंशिका, समीक्षा, श्वेता और यशपाल को परिजन वहीं से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें