फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज दर्द में भी दादा-दादा चिल्लाते रहे वंश और शानू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कार हादसे में घायल दोनों बच्चे तेज दर्द से छाई बेहोशी में भी अपने दादा को याद करते रहे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वंश और शानू बार-बार अपने दादा को पुकार रहे थे। बच्चों के बार-बार ‘दादा कहां हो, दादा आ जाओ’ दोहराने से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी भर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सुरेंद्र सिंह भंडारी अपने दोनों पोतों वंश और शानू के साथ मूल गांव थपलगांव जाने के लिए तैयार हुए। तब दोनों बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। दादा ने बच्चों के लिए चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, नमकीन घर से ही रख दी थी। यहां तक कि गांव के लिए सब्जी व खाने का तेल व अन्य सामग्री सहित ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल भी वाहन में रख दिए थे। करीब 11 बजे वे गौचर से रवाना हुए। पौने दो घंटे के सफर में वंश और शानू अपने दादा से खूब बतियाते रहे। इस दौरान अपने पोतों की अठखेलियों से दादा भी खुश थे, लेकिन काल को शायद यह मंजूर नहीं था। कार थपलगांव से करीब 17 किमी पहले सगणू गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायल बच्चों के पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चों का अपने दादा (सुरेंद्र सिंह भंडारी) से खूब लगाव था। दादा के साथ स्कूल जाना व घर आने के साथ ही खेलना और खाना भी साथ ही होता था। यहां तक कि दोनों बच्चों को अक्सर उनके दादा ही नहलाते और तैयार करते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें