एमएससी में गीता, बीएससी में प्रीतिका अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। प्रवेश परीक्षा में एमएससी नर्सिंग में गीता जोशी ने 80 फीसदी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में प्रीति रावत 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगी।
कुलसचिव के मुताबिक एमएससी नर्सिंग में गीता जोशी पहले स्थान पर रहीं। वहीं संगीता व सुरिचा क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में प्रीति रावत पहले, नीलिमा दूसरे व रजनी तीसरे स्थान पर रहीं। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में प्रीतिका त्यागी, आयुषी रावत, निशा पांडे क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जीएनएम पाठ्यक्रम में राहुल सेमवाल पहले स्थान पर रहे जबकि आंचल सैनी को दूसरा व सुमन काला को तीसरा मिला। एएनएम पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा में पूजा अव्वल नहीं। कविता खत्री व मीना को दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बीएससी पैरा मेडिकल में आयुषी रावत, सुहेल खान व हिमांशु कंडवाल पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।