फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रूटों पर साधकों के लिए चलेंगे निशुल्क वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में साधकों को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचाने के लिए दून के चार रूटों पर निशुल्क वाहनों की व्यवस्था रहेगी। परिवहन सचिव एवं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन के आदेश पर परिवहन विभाग के अफसरों ने उन मार्गों को चिह्नित किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा योग साधकों को कार्यक्रम स्थल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि जो साधक अपने वाहनों से एफआरआई नहीं पहुंच सकते हैं, उनके लिए विभाग की ओर से निशुल्क परिवहन की पूरी व्यवस्था की जा रही है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर वाहनों के जरिये साधकों को एफआरआई पहुंचाया जाएगा। इसी तरह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी साधकों को घर पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। इन वाहनों में योग साधक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने 1100 वाहनों का अधिग्रहण किया है, जिसमें रोडवेज के साथ निजी बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

--
इन रूटों पर मिलेेंगे निशुल्क वाहन
पहला रूट : आईएसबीटी-मंडी-करनपुर चौक होते हुए एफआरआई
दूसरा रूट : रिस्पना पुल-धर्मपुर-महाराजा अग्रसेन चौक होकर एफआरआई
तीसरा रूट : रायपुर-सर्वे चौक-घंटाघर होते वन अनुसंधान संस्थान
चौथा रूट : राजपुर-जाखन-घंटाघर होते हुए वन अनुसंधान संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें