फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड-एमपीएड बेरोजगारों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएड-एमपीएड बेरोजगारों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मांगों पर अमल न होने से नाराज बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मंगलवार को परेड मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों को जल्द पूरा न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार मंगलवार को राजधानी स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए और वहां धरना-प्रदर्शन किया। बेरोजगारों ने धरना स्थल पर ही बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि बेरोजगार लंबे समय से व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति और विद्यालयों में व्यायाम विषय को अनिवार्य किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। इस दौरान हरेंद्र खत्री, अर्जुन लिंगवाल, अनिल राज, वीएल सकलानी, मुकेश सुंदरियाल, दर्शन सिंह रावत, राकेश रावत, उर्मिला कंडवाल, रिया रावत, मनोज, मनोज शर्मा, बॉबी पंवार, मातबर सिंह, राजीव कुमार, योगेश कुमार, विनेश कुमार, मनमोहन कुमार, आलोक तोमर, विमल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
- सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति वर्षवार और वरिष्ठता के आधार पर।
- इंटर कॉलेजों में व्यायाम विषय के प्रवक्ता नियुक्त किए जाएं।
- कक्षा छह से लेकर बारहवीं तक व्यायाम विषय को अनिवार्य बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें