फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय जूनियर शिक्षक संघ ने दिया बीईओ को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगों के निराकरण को लेकर उप खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन दिया। कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विद्यालयों को दी जाने वाली विभागीय सूचनाएं व्हाट्सएप से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को समय से दी जाएं और विद्यालयों की कोटीकरण की खामियों को दूर किया जाए। उन्होंने वेतन प्रकरणों और कर्मियों की सर्विस बुकों के रख-रखाव करने, राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बिडोली में विज्ञान विषय के शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संघ के सचिव सर्वेश्वर सिमल्टी, अरविंद कुमार डिडोयाल, विजेंद्र कुंवर, कुलदीप रावत, पंकज शर्मा और सरोज डिमरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें