ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
जिला बास्केटबाल संघ की ओर से 26 और 27 दिसंबर को जिला बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता परेड ग्राउंड स्थित सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट में आयोजित की जाएगी। संघ की महासचिव शैलजा असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर ही राज्य की महिला एवं पुरुष टीम का चयन भी किया जाएगा।
.......................
25 दिसंबर को होगी क्रॉस कंट्री
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से सोमवार 25 दिसंबर को क्रॉस कंट्री आयोजित की जाएगी। सुबह साढ़े आठ बजे महिला वर्ग की दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से राजपुर रोड, गांधी पार्क तिराहा, एस्लेहॉल, पैसिफिक होटल, पुलिस मुख्यालय, सुभाष रोड होते हुए वापस पहुंचेगी। पुरुष वर्ग की दौड़ सचिवालय एटीएम चौक से राजपुर रोड, गांधी पार्क तिराहा, एस्ले हॉल, सर्वे चौक, ईसी रोड, क्रॉस रोड मॉल, सुभाष रोड होते हुए वापस पहुंचेगी। महासचिव ललित चंद्र जोशी ने बताया कि पहले तीन स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।