फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन

देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
बेरोजगार डिप्लोमा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के विरोध के चलते भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। परिषद की ओर से पंजीकरण निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बेरोजगार डिप्लोमा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश के बाहर के राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त कर उत्तराखंड में पंजीकरण का विरोध किया था। इसके विरोध में बेरोजगार बीते पांच दिनों से भारतीय चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे। बेरोजगारों का कहना था कि बाहरी प्रदेशों से डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थियों के उत्तराखंड में पंजीकरण के चलते यहां के बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बेरोजगारों के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए रजिस्ट्रार वीरेंद्र दत्त मैठाणी की ओर से बाहरी राज्यों से डिप्लोमा प्राप्त पंजीकरण अभ्यर्थियों के पंजीकरण निरस्त करने का आदेश कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद डिमरी ने कहा कि एसोसिएशन की मांग पर अमल होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि इस तरह के पंजीकरण हुए तो फिर से इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लोकेंद्र भट्ट, विमल जगूड़ी, राधाकृष्ण, दीपक, संतोष, मुकेश गोदियाल, मुकेश रमोला, अरुण रमोला, दीपक पंवार, रमेश, पूजा डबराल, मीना, नेहा जोशी, अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें