फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर वसूली को आज से लगेंगे निगम के शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से आज से गृह कर जमा कराने के लिए विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कर जमा कराने पर नगर निगम की ओर से 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि बीते दिनों शिविर लगाकर कर वसूली की गई थी। शिविरों में करीब 80 लाख रुपये का कर लोगों ने जमा कराया था। जिसे देखते हुए 19 से 21 दिसंबर तक फिर से कई वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में करदाताओं को 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। कहा कि करदाता पिछले वर्ष जमा कराए गए कर की पर्ची अपने साथ जरूर लाएं। कर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जमा होगा।
विज्ञापन

.......................
कहां कब आयोजित होंगे शिविर
दिनांक वार्ड स्थान
19 दिसंबर 2, 44 व 56 डोभाल जनरल स्टोर गोविंद नगर लेन नं. 5
इंदिरा गांधी मार्ग प्राथमिक विद्यालय प्रीत विहार
गुरुद्वारा सैय्यद मोहल्ला
20 दिसंबर 5 व 44 आर्यनगर शिव मंदिर
ग्रीन पार्क सब्जी मंडी के सामने निरंजनपुर
21 दिसंबर 02 सोंधोवाली-2 शिव मंदिर ओंकारेश्वर महादेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें