फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही उतर के बाद भी दिए गए कम अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 19वीं रैंक पर रहे विद्या मंदिर इंटर कालेज के एक छात्र ने अंग्रेजी विषय में किए गए मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कम अंक आने पर संशय होने से उन्होंने बोर्ड से कॉपी की सत्य प्रतिलिपी मंगाई, जिसमें सही उत्तर लिखे जाने पर भी कम अंक दिए गए हैं। जिससे उन्हें टॉपर की वरियता सूची से वंचित होना पड़ा है।
विज्ञापन

विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अजीत सिंह गुसाईं पुत्र धर्म सिंह गुसाईं ने बताया कि वर्ष 2017 की इंटर की बोर्ड परीक्षा में उन्हें प्रदेश की टॉप-फाइव की सूची में आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अंग्रेजी विषय में सही मूल्यांकन नहीं होने से उन्हें 453 अंक के साथ 19वीं रैंक पर खिसकना पड़ा। छात्र अजीत ने बताया कि अंग्रेजी विषय में 62 अंक मिलने पर संतुष्टी नहीं मिली, तो बोर्ड से अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका की कॉपी मंगाई गई। जिसका बारीकि से निरीक्षण करने पर पूरी तरह से सही लिखे गए उत्तर के आधे अंक दिए गए हैं। छात्र का कहना है कि सही ढंग से मूल्यांकन किया जाता, तो उनके अंग्रेजी विषय में 85 से 90 के बीच अंक आ सकते हैं। छात्र ने बोर्ड से मदद की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। छात्र ने गणित में 100, रसायन विज्ञान में 99, भौतिक विज्ञान में 98 और हिंदी में 94 अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल का कहना है कि मार्किंग से हम भी संतुष्ट नहीं हैं। सही मूल्यांकन किया जाता, तो छात्र राज्य टॉपर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें