फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के अजय गुप्ता भी राष्ट्रपति के चुनाव की दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

हरिद्वार के अधिवक्ता अजय गुप्ता भी राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर अपना नामांकन पत्र लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव आगामी 17 जुलाई को होना है। हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अजय गुप्ता ने भी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बनाया है। अजय गुप्ता ने मंगलवार को साथियों सहित दिल्ली पहुंचकर संसद में राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की। ज्वालापुर की दयानंद नगरी निवासी अजय गुप्ता हरिद्वार की सामाजिक संस्था भारत आश्रय सेवा समिति से भी जुड़े हैं। समिति अध्यक्ष श्याम सिंह ने अजय गुप्ता की दावेदारी को हरिद्वार के लिए गर्व बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। गुप्ता की दावेदारी से उनके परिवार और करीब के लोग खासे उत्साहित हैं। अमर उजाला से बातचीत में अजय गुप्ता ने बताया कि संविधान में भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए जो अर्हताएं दी गई हैं, उन सभी को वे पूरा करते हैं। इसलिए राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें